Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

ब्रिटेन : कोरोना से अब तक 1.50 लाख की मौत, जानें क्या बोले पीएम...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ब्रिटेन : कोरोना से अब तक 1.50 लाख की मौत, जानें क्या बोले पीएम...
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। ब्रिटेन में कोरोनावायरस महामारी के शुरू होने के बाद से अब तक 1.50 लाख लोगों की जान जा चुकी है। देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि महामारी ने देश पर खतरनाक असर किया है। उन्होंने देशवासियों से जल्द टीका लगवाने की अपील की और मदद के लिए देश की स्वास्थ्य सेवाओं का शुक्रिया जताया। ब्रिटेन में एक दिन पहले ही ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से 1.46 लाख नए केस दर्ज किए गए, जबकि 313 लोगों की मौत के मामले भी सामने आए। कोरोना की इसी रफ्तार की वजह से महामारी शुरू होने के लगभग दो साल बाद ब्रिटेन में डेढ़ लाख मौतें रिकॉर्ड हो गई हैं। पीएम जॉनसन ने कहा, अपने परिवार, दोस्तों और समुदायों में से किसी को भी गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति मेरी संवेदनाएं। हमारी सरकार एक स्वतंत्र जांच बिठा चुकी है, ताकि हम पहले की गई गलतियो से बचें और पहले हुई मौतों की जिम्मेदारी तय कर सकें। हालांकि, दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की बात की जाए तो ब्रिटेन अब भी तीसरे नंबर पर है। कोरोना केस और मौतों के मामले में पहले नंबर पर अमेरिका है। यहां अब तक कोरोना के करीब 6 करोड़ केस और 8.37 लाख मौतें दर्ज हुई हैं, वहीं दूसरा नंबर भारत का है, जहां कोरोना के 3.55 करोड़ केस और 4.83 लाख मौतें दर्ज हुई हैं। इसके बाद रूस, मेक्सिको और पेरु में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। संक्रमितों की संख्या में ब्रिटेन (1.44 करोड़) तीसरे और मौतों (1 लाख 50 हजार 537) में छठे नंबर पर है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,437