स्काई टावर पर भव्य आतिशबाजी, रंगीन रोशनियों से चमका आसमान
एबीएन सेंट्रल डेस्क। न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर ने बुधवार को शानदार आतिशबाजी के साथ वर्ष 2026 का स्वागत किया। आकलैंड दुनिया के पहले प्रमुख शहरों में शामिल रहा, जहां नये साल की एंट्री हुई। शहर के प्रतिष्ठित स्काई टावर पर हुई भव्य आतिशबाजी ने रात के आसमान को रंगीन रोशनी से भर दिया।
सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में हजारों लोग जश्न मनाने के लिए जुटे, जहां पूरे उत्साह और उल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया गया। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा हैप्पी न्यू ईयर, न्यूजीलैंड!
आकलैंड के बाद अब आस्ट्रेलिया में जश्न शुरू होगा, जहां सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस पर होने वाली ऐतिहासिक आतिशबाजी दुनिया भर का ध्यान खींचेगी। इसके बाद इंडोनेशिया के बाली, सिंगापुर के मरीना बे, नई दिल्ली, दुबई के बुर्ज खलीफा, लंदन की थेम्स नदी और न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में नए साल के भव्य आयोजन होंगे।
हालांकि न्यूजीलैंड के पास स्थित दक्षिण प्रशांत द्वीप नीयू और समोआ दुनिया के अंतिम बसे हुए स्थानों में शामिल हैं, जहां नया साल सबसे अंत में मनाया जाता है। वहीं जापान में परंपरागत रूप से लोग साल की पहली सूर्योदय को देखकर नए वर्ष का स्वागत करेंगे।