Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अब लीजिए... चीन में फ़ूड आइटम में भी मिला कोरोना, कई सुपरमार्केट बंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब लीजिए... चीन में फ़ूड आइटम में भी मिला कोरोना, कई सुपरमार्केट बंद
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट इस बार कई गुना ज्यादा खतरनाक होकर दुनिया के सामने आया है। लगभग सभी देशों को यह अपनी चपेट में ले चुका है। अभी तक जितने भी वैरिएंट सामने आए थे, उसमें से किसी में भी खान-पान की चीजों में कोरोना संक्रमण होने के सबूत नहीं मिले थे, लेकिन इस बीच खबर आई है कि चीन में ड्रैगन फ्रूट में भी कोरोना वायरस पाया गया है। ये ड्रैगन फ्रूट वियतनाम से आए हैं। खबर सामने आने के बाद चीन के कई सुपरमार्केट को बंद करा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के झेजियांग और जियांग्शी प्रांत के नौ शहरों में फलों की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद फल खरीदारों को भी क्वारंटीन होने का आदेश दे दिया गया है। इसके अलावा विदेश से आने वाली खान-पान की चीजों की भी जांच शुरू कर दी गई है। ड्रैगन फ्रूट में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद चीन ने वियतनाम से ड्रैगन फ्रूट के आयात पर 26 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। चीन में पिछले सप्ताह ड्रैगन फ्रूट में कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि हुई थी। गौरतलब है कि चीन के शी आन शहर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद पहले से ही लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके बाद युझू शहर में लॉकडाउन लगाया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,080