Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

भूकंप से दहल उठा अफगान, 600 से ज्यादा लोगों की मौत

भूकंप से दहल उठा अफगान, 600 से ज्यादा लोगों की मौत
विज्ञापन

पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही; गांव के गांव बर्बाद, कम से कम 610 लोगों की मौत, 1300 घायल 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास आये एक शक्तिशाली भूकंप से कई गांवों को तबाह कर दिया है। इलाके में भारी नुकसान पहुंचा है। इस भूकंप में अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कम से कम 1300 अन्य घायल हुए हैं। 

खोज और बचाव दल के इलाके में पहुंचने के साथ ही मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।  इससे पहले रविवार देर रात आये भूकंप ने पड़ोसी नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर के पास कुनार प्रांत के कई कस्बों को बर्बाद कर दिया। 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, रात 11:47 बजे आये 6.0 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था। यह महज आठ किलोमीटर की गहराई में था। कम तीव्रता वाले भूकंप ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,984