Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पाकिस्तान में आज फिर कांपी धरती!

पाकिस्तान में आज फिर कांपी धरती!
विज्ञापन

तेज भूकंप से फैली दहशत, घर छोड़कर बाहर भागे लोग 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज पाकिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया जिससे लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आये। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था। 

रॉयटर्स ने यूरो-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के मुल्तान शहर से 149 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह करीब 3:54 बजे महसूस किया गया।

हालांकि भूकंप से किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,306