Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

बांग्लादेश : बाढ़ से 13 की मौत, कई प्रभावित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बांग्लादेश : बाढ़ से 13 की मौत, कई प्रभावित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (ढाका)। बांगलादेश के कुछ हिस्सों में आयी बाढ़ से 13 लोगों की मौत हो गयी और 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 
आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय के तहत देश के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया समन्वय केंद्र की नवीनतम दैनिक आपदा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, देश के कुल 64 जिलों में से 11 में बाढ़ के कारण लगभग 44 लाख लोग प्रभावित हुए थे। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशियाई देश में बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश और सीमाओं के पार पहाड़ियों से पानी के बहाव के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ने भी देश के व्यापक हिस्सों में घरों, फसलों, सड़कों और राजमार्गों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। 

अधिकारियों ने बचाव अभियान चलाने, राहत सामग्री वितरित करने और उन केंद्रों की निगरानी के लिए आपदा प्रतिक्रिया बलों की टीमों को भेजा है जहां लगभग दो लाख लोगों ने शरण ले रखी है।

विज्ञापन