एबीएन सेंट्रल डेस्क। वाटिकन सिटी में 5 मई 2025 को पौलाईन चैपल में कॉन्क्लेव से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों ने गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा 1996 में निर्धारित नियमों के अनुसार दिलायी गयी। जिसका उद्देश्य नये संत पापा के चुनाव की प्रक्रिया की पूर्ण अखंडता बनाये रखना है।
इस समारोह की अध्यक्षता कैमरलेन्गो कार्डिनल केविन जोसेफ फैरेल ने की, जिसमें याजक और लोकधर्मी दोनों शामिल थे। इस दल में विभिन्न भूमिकाओं वाले लोग जैसे कार्डिनलमंडल के सचिव, चिकित्सा कर्मी, तकनीकी स्टाफ, स्विस गार्ड और अन्य सहायक कर्मचारी शामिल थे। सभी ने एक निर्धारित सूत्र का उच्चारण कर हस्ताक्षर किया, जिसमें यह प्रतिज्ञा थी कि वे चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी को गोपनीय रखेंगे।
इस शपथ में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी प्रकार की आॅडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग पर पूर्ण निषेध है, और उल्लंघन पर स्वचालित बहिष्कार (एक्सकम्युनिकेशन) का प्रावधान है। यह समारोह कलीसिया की पारदर्शिता, गोपनीयता और निष्ठा के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता को दशार्ता है। कॉन्क्लेव का कार्यक्रम निम्नलिखित है:
7 मई, 2025
- सुबह 10 बजे नये पोप के चुनाव के लिए सेंट पीटर बेसिलिका में पवित्र मिस्सा (प्रो एलिजेंडो रोमानो पोंटिफिस)
- शाम 4:15 बजे: कार्डिनल पॉलिन चैपल में इकट्ठे होते हैं
- शाम 4:30 बजे: सिस्टीन चैपल में कॉन्क्लेव शुरू करने के लिए जुलूस