एक बार फिर हिला पाकिस्तान, आया भूकंप
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप आया है। शाम करीब 4 बजे आये भूकंप से पाकिस्तान की धरती हिल उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, 4 बजे रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप पाकिस्तान में आया है।
इससे पहले 30 अप्रैल को भी पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये हैं। इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गयी थी। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में था। इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी, हालांकि यह लोगों को डराने के लिए काफी था।