युद्ध हुआ तो मिटेगा पाकिस्तान, वायुसेना की शक्ति देख उड़ जायेगी दुश्मनों की नींद
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गये हैं। भारत सरकार ने कड़ा रूख अपनाते हुए सिंधु जल समझौता और पाकिस्तान को दिये जाने वाले वीजा सुविधा को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से राजनीतिक और सैन्य स्तर पर तीखी बयानबाजी की जा रही है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को खुलेआम परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा कि हमारे पास गौरी, अब्दाली और गजनवी जैसी मिसाइलें हैं और 130 परमाणु हथियार हैं, जिनका रुख हिंदुस्तान की ओर है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भी भारत को चेतावनी दी है कि यदि कोई एकतरफा कार्रवाई हुई तो उसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इन तीखी टिप्पणियों के चलते सीमा पार तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि भारत आने वाले दिनों में पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
भारत की संपूर्ण सैन्य वायु शक्ति
भारत के पास केवल राफेल ही नहीं, बल्कि सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, तेजस, और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम जैसे शक्तिशाली हथियार भी हैं। वहीं पाकिस्तान के पास एफ-16 के अलावा अधिकांश फाइटर जेट जैसे जेएफ-17, मिराज-3/5, और एफ-7, जो चीन द्वारा निर्मित हैं और तकनीकी रूप से पुराने हो चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की एयरफोर्स न केवल संख्या में बल्कि तकनीकी रूप से भी पाकिस्तान से कहीं अधिक मजबूत और रणनीतिक रूप से सक्षम है।