Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

श्रद्धालुओं के अंतिम दर्शन के लिए संत पेत्रुस महागिरजाघर में स्थानांतरित किया गया पोप का पार्थिव शरीर

श्रद्धालुओं के अंतिम दर्शन के लिए संत पेत्रुस महागिरजाघर में स्थानांतरित किया गया पोप का पार्थिव शरीर
विज्ञापन

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। संत पापा फ्राँसिस का पार्थिव शरीर, श्रद्धालुओं के अंतिम दर्शन हेतु बुधवार को संत पेत्रुस महागिरजाघर में स्थानांतरित किया गया, जहाँ वह शनिवार सुबह अंतिम संस्कार तक रखा जाएगा।

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने घोषणा की है कि संत पापा फ्राँसिस का अंतिम संस्कार शनिवार, 26 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में होगा। इस पवित्र समारोह की अध्यक्षता कार्डिनल मंडल के डीन, कार्डिनल जोवान्नी बत्तिस्ता रे करेंगे। इस दौरान दुनियाभर से आए विश्वासियों, धर्माध्यक्षों और पुरोहितों की उपस्थिति रहेगी।

बुधवार सुबह, कासा सांता मार्था के चैपल से उनके पार्थिव शरीर वाले ताबूत को संत पेत्रुस महागिरजाघर लाया गया। कमरलेंगो कार्डिनल केविन फारेल ने प्रार्थना और अनुष्ठान का नेतृत्व किया। जुलूस सांता मार्था के प्रांगण से होते हुए बेल्स के आर्क के माध्यम से केंद्रीय द्वार से प्रवेश करते हुए महागिरजाघर पहुँचा।

प्रधान वेदी ऑल्टर ऑफ कनफेशन पर वचन की आराधना के बाद, श्रद्धालुओं के दर्शन प्रारंभ हुए। इसके बाद संत पापा के पार्थिव शरीर को संत मरिया मेजर महागिरजाघर के समाधि स्थल में ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,645