Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

दिवंगत पोप ने जतायी थी अपने अंतिम संस्कार को एक सच्चे मसीही शिष्य के रूप में मनाने की इच्छा

दिवंगत पोप ने जतायी थी अपने अंतिम संस्कार को एक सच्चे मसीही शिष्य के रूप में मनाने की इच्छा
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। 21 अप्रैल 2025 को पास्का सोमवार के दिन, 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का निधन वेटिकन स्थित उनके निवास, संत मर्था में सुबह 7:35 बजे हुआ। कार्डिनल केविन फैरेल ने उनकी मृत्यु की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु और कलीसिया की सेवा में समर्पित किया। पोप ने सुसमाचार के मूल्यों को निष्ठा, साहस और प्रेम के साथ जीना सिखाया, विशेष रूप से गरीबों और वंचितों के लिए। 

ब्रोंकाइटिस और बाद में द्विपक्षीय निमोनिया से पीड़ित होने के कारण उन्हें 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 38 दिन इलाज के बाद वे संत मर्था लौटे, लेकिन उनकी स्थिति बिगड़ती रही। पूर्व में भी पोप फ्रांसिस को श्वसन संबंधी समस्याएं रही थीं। 

1957 में उन्होंने फेफड़े की सर्जरी करवाई थी। नवंबर 2023 में फ्लू के कारण उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा रद्द करनी पड़ी थी। अप्रैल 2024 में उन्होंने पोंटिफिकल अंतिम संस्कार विधि में बदलाव को मंजूरी दी थी, जिसमें सादगी और मसीह में विश्वास पर जोर दिया गया है। उन्होंने अंतिम संस्कार को एक सच्चे मसीही शिष्य के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,645