Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

म्यांमार में भूकंप के बाद दहशत में लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
म्यांमार में भूकंप के बाद दहशत में लोग
विज्ञापन
  • नींद खुली, लोगों की चीखें सुनी, मैं पजामे में ही घर से बाहर दौड़ा: भूकंप के चश्मदीदों की खौफनाक आपबीती

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किये गये, जिसके कारण मांडले में एक मस्जिद के ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया आउटलेट खित थित ने यह जानकारी दी। 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि म्यांमार के सागाइंग से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में आये इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र 22.01 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.92 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 10.0 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के कारण मांडले पैलेस के किले सहित कुछ इमारतों को काफी नुकसान हुआ। मांडले क्षेत्र में कई संरचनाएं ढह गयीं, जबकि मांडले और यांगून को जोड़ने वाली कई सड़कें क्षतिग्रस्त या अवरुद्ध हो गयीं, जिससे परिवहन बाधित हुआ। 

यांगून में शिन्हुआ के संवाददाताओं ने बताया कि राजधानी ने पी ताव और सबसे बड़े शहर यांगून में भूकंप के झटके महसूस किये गये। ने पी ताव में कुछ स्कूल और कार्यालय भवन भी ढह गये। म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। 

भूकंप के बाद लाओस की राजधानी वियनतियाने, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और वियतनाम की राजधानी हनोई में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने भूकंप के बाद बैंकॉक में आपातकाल की घोषणा कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,407