Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

क्या रूस-यूक्रेन में होगा युद्धविराम, जानें क्यों...

क्या रूस-यूक्रेन में होगा युद्धविराम, जानें क्यों...
विज्ञापन

जेलेंस्की के साथ बात करने को पुतिन तैयार, अगर..., युद्धविराम की कोशिशों के बीच रूस का बड़ा बयान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस की सरकार ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि अगर जरूरी है तो राष्ट्रपति पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बात करने के लिए तैयार हैं। रूस की तरफ से यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब रूस और यूके्रन के बीच संघर्ष विराम की कोशिश हो रही है और इसे लेकर रूस और अमेरिका के राजनयिकों की मुलाकात भी हो रही है। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की कोशिशें हो रही हैं। इसे लेकर मंगलवार को रूस के शीर्ष अधिकारी सऊदी अरब पहुंचे हैं। 

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने बताया कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव सोमवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए रवाना हुए, जहां वे मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज से मुलाकात करेंगे। दोनों पक्ष रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे। 

रियाद में रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर बातचीत होनी है, लेकिन इस बातचीत में यूक्रेन को ही आमंत्रित नहीं किया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा है कि उनका देश युद्ध समाप्त करने के लिए इस सप्ताह अमेरिका-रूस वार्ता में भाग नहीं लेगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यूक्रेन इस वार्ता में भाग नहीं लेगा इसलिए वह वार्ता के नतीजों को भी स्वीकार नहीं करेगा। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ही रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने की बात कही थी। ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका द्वारा कीव को अरबों डॉलर की सैन्य मदद देने के फैसले की भी आलोचना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,911