विश्व में कोरोना सँक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 27.92 लाख के पार
ABN Bureau• 30 Mar, 2021
1 Views
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) सँक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 27.92 लाख के पार पहुंच गई, जबकि सँक्रमितों की संख्या 12.76 करोड़ से अधिक हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना सँक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12 करोड़ 76 लाख 54 हजार 979 तक पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस वायरस के सँक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 लाख 92 हजार 044 हो गयी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां सँक्रमितों की सँख्या बढ़कर तीन करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। देश में कोरोना सँक्रमितों की संख्या तीन करोड़ तीन लाख 62 हजार 380 हो गई है जबकि पांच लाख 49 हजार 335 मरीजों की मौत हो चुकी है।
दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना सँक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक एक करोड़ 25 लाख 73 हजार 615 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख 13 हजार 866 मरीजों की मौत हो चुकी है।
भारत में भी कोरोना सँक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बरकरार है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस सँक्रमण के 56,211 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल सँक्रमितों की संख्या एक करोड़ 20 लाख 95 हजार 855 हो गयी है। इस दाैरान 37,028 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,13,93,021 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 5,40,720 हो गये हैं। इसी अवधि में 271 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,62,214 हो गयी है।
शीर्ष तीन देशों के बाद सँक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर अब फ्रांस पहुंच गया है। फ्रांस में कोरोना वायरस से अब तक 46.15 लाख से अधिक लोग सँक्रमित हुए हैं जबकि 95,114 मरीजों की मौत हुयी है। इसके बाद रूस में कोरोना वायरस से करीब 44.78 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 96,413 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.52 लाख के करीब पहुंच गयी है और 1,26,857 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में सँक्रमितों की संख्या करीब 35.45 लाख हो गई है और 108,350 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 32.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 75,199 लोगों की मौत हो चुकी है।