Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

दुनिया के टॉप अमीरों में 11 नंबर पर पहुंचे अंबानी

दुनिया के टॉप अमीरों में 11 नंबर पर पहुंचे अंबानी
विज्ञापन

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर अंबानी, जानें लिस्ट में कहां हैं गॉतम अडाणी 

एबीएन बिजनेस डेस्क। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने निवेशकों को संबोधित किया और हर शेयर पर एक बोनस शेयर देने की घोषणा की। यह सात साल बाद किया गया एक अहम फैसला है, जिससे कंपनी के 35 लाख से अधिक निवेशकों को फायदा होगा। इस घोषणा के बाद रिलायंस के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई। कंपनी के शेयरों में इस बढ़ोतरी से रिलायंस का मार्केट कैप भी बढ़ा और मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी वृद्धि हुई। 

गुरुवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, बर्नार्ड अरनॉल्ट के बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। दूसरी ओर गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट के कारण वह दुनिया के टॉप 15 अरबपतियों की सूची में 15वें स्थान पर खिसक गये हैं। 

मुकेश अंबानी की संपत्ति में वृद्धि 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.77 अरब डॉलर (लगभग 15 हजार करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है। इस वृद्धि के बाद, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। मौजूदा साल में उनकी कुल संपत्ति में 17.7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। पिछले एक साल में, अंबानी की नेटवर्थ में लगभग 22 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 

गौतम अडानी की संपत्ति में गिरावट 

दूसरी ओर गौतम अडानी की संपत्ति में गुरुवार को मामूली गिरावट आयी, जिससे उनकी कुल संपत्ति 101 अरब डॉलर रह गयी। इस साल गौतम अडानी की नेटवर्थ में 16.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि पिछले एक साल में यह 37 अरब डॉलर बढ़ी थी। हालांकि, पिछले एक महीने में उनकी संपत्ति में लगभग 4 अरब डॉलर की कमी आई है, जिससे वह दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, जबकि कुछ दिन पहले वह 12वें स्थान पर थे। 

कौन-कौन हैं टॉप 10 में 

दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से सात की नेटवर्थ में गुरुवार को तेजी आयी। एलन मस्क 234 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर डटे हुए हैं। दूर-दूर तक कोई उनकी टक्कर में नहीं है। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (196 अरब डॉलर) तीसरे, मार्क जकरबर्ग (184 अरब डॉलर), बिल गेट्स (160 अरब डॉलर), लैरी एलिसन (154 अरब डॉलर), वॉरेन बफे (148 अरब डॉलर), लैरी पेज (146 अरब डॉलर), स्टीव बालमर (143 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (138 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 101 अरब डॉलर के साथ 15वें नंबर पर हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 38.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,077