गाजा : इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या हुई 33,634
ABN Bureau• 13 Apr, 2024
1 Views
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बादगाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों के कारण मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 33,634 और घायलों की तादाद 76,214 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना की कार्रवाई में 89 फिलिस्तीनियों मारे गये और 120 अन्य को घायल हो गये।
कुछ पीड़ितों के शव मलबे के नीचे दबे रहे और सड़कों पर बिखरे रहे क्योंकि इजरायली सेना ने एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल को उन तक पहुंचने से रोक दिया।
इस बीच, फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि वेस्ट बैंक में इजरायली बलों और नागरिकों के साथ टकराव में शुक्रवार को कम से कम तीन फिलिस्तीनी मारे गये। हमास ने पुष्टि की कि मारे गये लोगों में से एक आंदोलन का स्थानीय कमांडर था।
उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल में हमास द्वारा किये गये हमले का जवाब देने के लिए इजरायल गाजा में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है।