Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

4.4 तीव्रता के साथ कंपी म्यांमार की धरती

4.4 तीव्रता के साथ कंपी म्यांमार की धरती
विज्ञापन

भूकंप के झटके से कांपी म्यांमार की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। म्यांमार में आज सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गयी, भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गये। 

हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से फिलहाल कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि म्यांमार में शनिवार सुबह 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। 

अमेरिकी उप विदेश मंत्री भारत समेत इन देशों की करेंगे यात्रा 

प्रबंधन और संसाधन के लिए उप विदेश मंत्री रिचर्ड आर वर्मा संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत, मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर जायेंगे। अमेरिका के विदेश विभाग ने यह जानकारी दी। 

वर्मा 18-23 फरवरी को भारत, मालदीव और श्रीलंका की यात्रा करेंगे। अमेरिकी भारत-प्रशांत रणनीति की दूसरी वर्षगांठ के तुरंत बाद, उनकी यात्रा एक मुक्त, खुले, सुरक्षित और समृद्ध क्षेत्र के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 13,571