Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स को कैंसर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स को कैंसर
विज्ञापन

पीएम मोदी ने जल्द ठीक होने की कामना की 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चार्ल्स तृतीय कैंसर से पीड़ित पाये गये हैं। लंदन स्थित ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस ने सोमवार को एक बयान जारी कर किंग चार्ल्स के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी। 

किंग चार्ल्स को शरीर के किस हिस्से में कैंसर हुआ है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में लिखा- मैं, भारत के लोगों के साथ किंग चार्ल्स तृतीय के जल्द ठीक होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बकिंघम पैलेस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि 75 वर्षीय राजा चार्ल्स को कैंसर है और उनका इलाज शुरू हो गया है। 

किंग चार्ल्स की सभी पब्लिक मीटिंग्स को टाल दिया गया है। पिछले महीने ही किंग चार्ल्स का प्रोस्टेट का आपरेशन हुआ था। जांच के दौरान उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दिये थे, जिसके बाद और जांच करायी गयी, तो कैंसर की पुष्टि हुई।

विज्ञापन