- एक दिन में 155 भूकंप के झटकों से हिला जापान, आठ की मौत, सुनामी का अलर्ट
एबीएन सेंट्रल डेस्क। 155 भूकंपों के बाद जापान की मौसम एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। एंजेंसी ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वह फिलहाल अपने घर न जाएं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब एक हजार लोगों ने सेना के बेस पर शरण ली है।
जापानी प्रधानमंत्री का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही मौके पर राहत सामाग्री पहुंचायी जाये और रेस्क्यू सुनिश्चित की जाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूंकप से आठ लोगों की मौत हो गई है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार रात आपदा प्रतिक्रिया बैठक के बाद मीडिया से बात की।
उन्होंने बताया कि मैंने रेसक्यू बल और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि वे जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंच जायें अभी ठंड अपने चरम पर है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विमान, जहाज का इस्तेमाल करें और तत्काल पानी, भोजन, कंबल, हीटिंग तेल, गैसोलीन सहित अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति करें।