फा सुशील टोप्पो
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रोम अर्थात अनन्त नगरी (इटरनल सिटी) में ख्रिस्तमस की तैयारी बहुत ही विशेष ढंग से होती है। प्रति वर्ष 8 दिसंबर को इटली में छुट्टी होती है क्योंकि इस दिन कुंवारी मरियम के निष्कलंक गर्भागमन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। और इसी पर्व के साथ रोम के महत्वपूर्ण गिरजाघरों और सार्वजनिक स्थानों में बड़े बड़े क्रिस्त्मस ट्री और चरणी लोगों के दर्शन के लिए खोल दिये गये हैं।
संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में चरणी बनाया गया है। संत फ्रांसिस असीसी की 800 साल पुरानी परंपरा का समारोह मनाते हुए 22 देशों के विभिन्न क्रिसमस चरणी को प्रदर्शित करने के लिए 100 चरनी प्रदर्शनी संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में रखा गया है। दुनिया भर के विभिन्न कलाकारों ने येसु के जन्म के दृश्य की विभिन्न व्याख्याओं को चित्रित किया है।
इस वर्ष के संस्करण का उद्देश्य ग्रेचो चरनी की 800वीं वर्षगांठ का जश्न मनाना है, यह येसु के जन्म की पहली चरनी है जिसे असीसी के संत फ्रांसिस ने वर्ष 1223 में क्रिसमस पर बनाया था। वैटिकन सिटी का ट्री भी अपने रंगों से लोगों को आकर्षित कर रहा है। प्रति दिन हजारो की संख्या लोग चरणी और क्रिसमस ट्री को देखर येसु के जन्म की महान घटना को याद कर रहे हैं।
इस प्रदर्शनी में दुनिया भर के 22 देशों के 120 से अधिक चरनी प्रदर्शित है। इन देशों के नाम हैं- इटली, क्रोएशिया, स्पेन, सैन मैरिनो, यूक्रेन, आयरलैंड, स्लोवेनिया, हंगरी, पोलैंड, एस्टोनिया, जर्मनी, स्लोवाकिया, चेक गणराज्य, ऑस्ट्रिया, रूस, अमेरिका, कोलंबिया, ताइवान, वेनेजुएला, फिलीपींस, ग्वाटेमाला और पराग्वे।
महागिरजाघरों के साथ रोम के मशहुर स्थानों जैसे पियाज़ा देल पोपोलो, पियाज़ा नवोना, स्पन्या को रंगीन क्रिसमस ट्री और रंगीन बल्बों से सजाया गया है। इसके अलावा, रोम के हर गली, दुकान, होटल, रेस्टोरंट को चरणी, रंग बिरंगे बतियों और ख्रिस्तमस ट्री से आकर्षित बनाया गया है। कही कही सजावट के साथ साथ संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा है। (लेखक पोंतिफिकल यूनिवर्सिटी सत थॉमस अक्विनस (अन्जेलिकुम), रोम इटली के फादर हैं।)