Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

इजराइल ने युद्धविराम समाप्त होते ही शुरू किये गाजा पर हवाई हमले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इजराइल ने युद्धविराम समाप्त होते ही शुरू किये गाजा पर हवाई हमले
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि हमास के साथ युद्धविराम की समय सीमा समाप्त होने के बाद गाजा में हमास के ठिकानों पर लड़ाकू विमानों से हमले किये जा रहे हैं। 

हमास शासित गाजा पट्टी के गृह मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी गाजा पर हवाई हमले किये जा रहे हैं। गाजा पट्टी से आ रही तस्वीरों में क्षेत्र के ऊपर घना काला धुआं दिखाई दे रहा है। इजराइल और फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम शुक्रवार सुबह सात बजे समाप्त हो गया और इसके ठीक आधे घंटे बाद इजराइली सेना ने हमले की घोषणा की। 

इससे पहले इजराइल ने हमास पर युद्धविराम की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और कहा था कि गाजा से इजराइल की ओर रॉकेट दागे गये थे। यह युद्धविराम एक सप्ताह पहले 24 नवंबर को शुरू हुआ था। 

शुरुआत में यह चार दिनों के लिए था और फिर कतर तथा मध्यस्थता में मदद करने वाले देश मिस्र की सहायता से इसे दो दिन के लिए तथा फिर एक दिन के लिए और बढ़ाया गया। सप्ताह भर के युद्धविराम में गाजा में हमास और अन्य समूहों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया, जिनमें से अधिकतर इजरायली थे। बदले में इजरायल की जेलों से 240 फलस्तीनियों को रिहा किया गया। 

अभी तक अधिकतर महिलाओं और बच्चों को रिहा किया गया है लेकिन अब भी हमास के कब्जे में कुछ बंधक हैं। हमास का गाजा पर 16 वर्ष से शासन है और माना जा रहा है कि हमास शेष बंधकों खासतौर पर सैनिकों की रिहाई के लिए कड़ी शर्ते रख सकता है।

विज्ञापन