Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

ब्रिटेन में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या हुई दोगुनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ब्रिटेन में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या हुई दोगुनी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को संक्रमण के और 249 नए मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले एक दिन में करीब दोगुने हो गए। इसके साथ ही, देश में ओमीक्रोन के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 817 हो गई। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएसएचए) ने कहा कि यदि वृद्धि दर और मामले दोगुने होने में लगने वाला समय ऐसा ही रहा तो वे अगले दो चार हफ्तों में कोरोना वायरस के कम से कम 50 प्रतिशत मामले ओमीक्रोन स्वरूप के देख सकते हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इससे पहले कहा था कि ओमीक्रीन के मामलों के दोगुने होने की अवधि दो से तीन दिन के बीच हो सकती है। यूकेएसएचए मुख्य चिकित्सा सलाकार डॉ सुसान होपकिंस ने कहा, यह प्रमाण बढ़ता जा रहा है कि ओमीक्रोन अत्यधिक संक्रामक है। हम संक्रमण की चेन तोड़ने और नये स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए हर चीज करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,396