Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। जापान के फुकुशिमा प्रान्त में बुधवार को मध्यम श्रेणी के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार तड़के 02.29 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र 37.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.2 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 20 किलोमीटर की गहराई पर रहा। फिलहाल सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,499