Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूसी शिपयार्ड हुआ धुआं-धुआं

रूसी शिपयार्ड हुआ धुआं-धुआं
विज्ञापन
  • पुतिन कर रहे थे किम जोंग का गर्मजोशी से स्वागत, उधर यूक्रेन ने कर दिया मिसाइल अटैक

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के सुदूरवर्ती पूर्वी अमूर क्षेत्र में स्थित वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से बुधवार को मुलाकात की। यह मुलाकात दर्शाती है कि अमेरिका के साथ जारी टकराव के बीच दोनों नेताओं के हित कैसे एक हो रहे हैं। 

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दी। बताया कि किम उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से अत्याधुनिक सुविधाओं और भारी हथियारों से लैस ट्रेन से लाई गई लिमोजीन के जरिये वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम पहुंचे। 

कॉस्मोड्रोम में मौजूद पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनसे हाथ मिलाया और कहा कि उन्हें किम को देखकर बहुत खुशी हो रही है। रूस की सरकारी मीडिया ने बताया कि किम ने व्यस्तता के बावजूद उन्हें रूस आने का निमंत्रण देने के लिए पुतिन का आभार जताया। 

सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेता कॉस्मोड्रोम का निरीक्षण करने के बाद बातचीत शुरू करेंगे। दोनों नेताओं की बैठक से कुछ देर पहले उत्तर कोरिया ने समुद्र में दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं।

उधर, यूक्रेन ने भी रूस के कब्जे वाले क्रीमिया के सेवस्तोपोल में एक नौसैनिक शिपयार्ड पर मिसाइल अटैक कर दिया। इस हवाई हमले में कम से कम 24 रूसी नौसैनिक घायल हो गये हैं।

शिपयार्ड में बड़े पैमाने पर आग लग गयी। इससे पूरा आसमान धुआं-धुआं हो गया। मास्को-स्थापित बंदरगाह शहर सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रज़वोज़ायेव ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,769