Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

चीन : साओला तूफान से देशभर में तबाही

चीन : साओला तूफान  से देशभर में तबाही
विज्ञापन
  • आठ हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत गुआंग्डोंग में शक्तिशाली तूफान साओला के कारण हुई भारी वर्षा से अचानक बाढ़ गयी, जिसमें फंसे लोगों में से लगभग करीब आठ हजार लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। युनफू शहर के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

आपातकालीन स्थितियों पर स्थानीय प्राधिकारी ने बताया कि तूफान के कारण लंबे समय तक हुई भारी वर्षा के कारण लुओडिंग नदी में जल स्तर सामान्य स्तर से ऊपर बढ़ने से यह क्षेत्र जलमग्न हो गया। 

उन्होंने कहा, तीन सितंबर को स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 02:25 बजे तक 7,960 से अधिक लोगों को युनान काउंटी के जलमग्न इलाकों से बाहर निकाला गया। 

चीन मौसम विज्ञान प्रशासन ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि चीन के दक्षिणी क्षेत्र में तूफान के कारण उच्चतम स्तर की आपातकालीन प्रतिक्रियाएं दी जायेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,717