Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पाकिस्तान : डीजल-पेट्रोल के दाम ने तोड़ दी लोगों की कमर

पाकिस्तान : डीजल-पेट्रोल के दाम ने तोड़ दी लोगों की कमर
विज्ञापन
  • पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े...चीनी ने भी किया मुंह फीका

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 300 रुपये/लीटर के पार पहुंच गयी हैं। कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल के दामों में 14.91 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है जिसके बाद पेट्रोल के दाम बढ़कर 305.36 रुपये और डीजल की कीमत में 18.44 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जिसके बाद डीजल प्रति लीटर 311.84 रुपये हो गया है। 

वित्त मंत्रालय ने देर रात एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इस वृद्धि से पेट्रोल की कीमत 305.36 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) 311.84 रुपए प्रति लीटर हो गयी है। केरोसीन या हल्के डीजल तेल की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया।

चीनी ने किया मुंह फीका पाकिस्तान में चीनी के दाम 200 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गये हैं। इस तरह से बाजार में चीनी के लिए मारामारी शुरू हो गयी है, अब पाकिस्तान सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन चीनी मौजूदा कीमत पर आयात करने का फैसला लिया ताकि घरेलू दाम कंट्रोल हो सके।

करीब 10 लाख मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक होने बावजूद पाकिस्तान के पंजाब खाद्य विभाग ने निकट भविष्य में चीनी संकट के बारे में चेताया है। 

पाकिस्तान सरकार के पास अब संकट को कम करने को लेकर बचे हुए स्टॉक को उपयोग करने के आलावा और कोई विकल्प नहीं है। आवाम को 100 रुपये प्रति किलो के आधिकारिक दाम  के बजाए चीनी के लिए 220 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

बिजली के दाम भी बढ़े पाकिस्तान के प्रांत पंजाब के शहर गोजरा सदर पुलिस ने बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले करीब 158 लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किये। 

प्रदर्शनकारियों ने गोजरा और टोबा टेक सिंह इंटरचेंज के बीच का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। एससीसीआई के अध्यक्ष साजिद हुसैन तररर ने सरकार से बिजली दरों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने 2 सितंबर को बंद हड़ताल करने की भी धमकी दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,723