Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूस : गैस स्टेशन में धमाके से 12 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

रूस : गैस स्टेशन में धमाके से 12 की मौत, 60 से ज्यादा घायल
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक गैस स्टेशन में आग लगने से जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके के कारण 12 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना रूस के दागेस्तानी शहर की है। 

रिपोर्ट के अनुसार, आग हाइवे के किनारे स्थित एक ऑटो रिपेयर की दुकान में लगी थी और एक धमाके के साथ देखते ही देखते यह आग पास के ही गैस स्टेशन तक पहुंच गयी। जिससे गैस स्टेशन भीषण आग की लपटों में घिर गया। इस आग के चलते एक मंजिला मकान भी जलकर खाक हो गया। इस आग से झुलसकर 12 लोगों की मौत हो गयी और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गये।  एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया युद्ध जैसे हालात थे। 

दागेस्तानी के गवर्नर सर्गेई मेलीकोव ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है। घायलों में 13 बच्चे शामिल हैं। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में साढ़े तीन घंटे का समय लग गया। आग ने 600 स्कवायर मीटर के इलाके को अपनी चपेट में लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,718