Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

चीन : शानक्सी में भूस्खलन, दो की मौत, 16 लापता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चीन : शानक्सी में भूस्खलन, दो की मौत, 16 लापता
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन के उपनगरीय इलाके में शुक्रवार शाम मूसलाधार बारिश के कारण चट्टानें और मिट्टी खिसकने से दो लोगों की मौत हो गयी है और 16 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शीआन नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के सूत्रों ने बताया कि चांगान जिले के बाहरी इलाके में लुआनज़ेन टाउनशिप के एक गांव में हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। 

उन्होंने बताया कि चट्टान और मिट्टी के खिसकने से दो घरों के साथ-साथ सड़कें, पुल और बिजली आपूर्ति टूट गयी है। बचावकर्मियों ने अब तक फंसे हुए चार लोगों को बचा लिया है और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन