एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन के हेबेई प्रांत में हाल ही में वर्षा जनित आपदाओं से 29 लोगों की मौत हो गयी हैं और 16 लोग लापता हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हेबेई प्रांत में भारी बारिश के कारण आपदाओं से गुरुवार तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 16 लोग लापता है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।