Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अमेरिका : हवाई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या हुई 53

अमेरिका : हवाई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या हुई 53
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के हवाई में माउई द्वीप के जंगलों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गयी है। गुरुवार को माउई काउंटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा- दमकलकर्मियों का आग बुझाने का प्रयास जारी है। लाहिना में सक्रिय आग के बीच आज 17 अतिरिक्त मौतों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही आग से मरने वालों की संख्या 53 हो गयी है।

इससे पहले दिन में आग से मरने वालों की संख्या 36 बतायी गई थी। ऐसा माना जा रहा है डोरा तूफान की तेज हवाओं के कारण जंगल में भीषण फैली है जिससे माउई द्वीप पर एक पर्यटक स्थल लाहिना का कुछ हिस्सा नष्ट हो गया है।

अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ाने की आशंका जतायी है। काउंटी के अधिकारियों ने पूर्व में जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि आग से लाहिना शहर में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जंगल की आग पर आज सुबह 80 प्रतिशत काबू पा लिया गया है। 

दमकल विभाग ने लाहिना और पुलेहु और अपकंट्री माउई में आग पर काबू पाने जानकारी दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरूवार सुबह हवाई के जंगलों में लगी आग को आपदा घोषित किया है।

हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन नुकसान का सर्वेक्षण करने के लिए माउई में हैं। लाहिना में घटनास्थल पर एक वीडियो भाषण में श्री ग्रीन ने कहा कि एक हजार से अधिक इमारतें नष्ट होने की संभावना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,716