Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने किया भंग

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने किया भंग
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर नेशनल असेंबली को उसके पांच साल के कार्यकाल के पूरा होने से तीन दिन पहले भंग कर दिया है। 

जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार आधी रात से ठीक पहले राष्ट्रपति कार्यायल ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री की सलाह पर अनुच्छेद 58 (1) के तहत नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है। इसके अनुमोदन के बाद संघीय मंत्रिमंडल भी भंग हो गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दूस बिज़ेंजो ने उन रिपोर्टों का खंडन किया कि जिसमें कहा गया है कि गवर्नर मलिक अब्दुल वली काकर ने उन्हें प्रांतीय विधानसभा को भंग करने के लिए सार भेजा है।

बिजेंजो ने बुधवार देर रात इस्लामाबाद से फोन पर डॉन समाचार पत्र को बताया- मैं बलूचिस्तान विधानसभा को भंग करने की सलाह भेजने की जल्दी में नहीं हूं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह 12 अगस्त (शनिवार) को एक सार पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस बीच सिंध विधानसभा का सत्र जारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,722