Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूस में लिंग परिवर्तन कराने पर प्रतिबंध

रूस में लिंग परिवर्तन कराने पर प्रतिबंध
विज्ञापन
  • राष्ट्रपति पुतिन ने नये कानून पर किये हस्ताक्षर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस में लिंग परिवर्तन सर्जरी पर प्रतिबंध लग गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में लिंग परिवर्तन सर्जरी पर रोक लगाने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। रूसी समाचार एजेंसी तास ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह कानून सोमवार को आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित किया गया। अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही यह कानून प्रभावी हो गया है। नये कानून के प्रभावी होने से पहले जिन लोगों ने लिंग परिवर्तन कराया है, वे इससे प्रभावित नहीं होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, नये कानून में रूसी नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा वाले कानून में चिकित्सा उपचार और लिंग परिवर्तन के उद्देश्य से दवाओं के उपयोग को गैरकानूनी घोषित किया गया है। हालांकि, यह प्रतिबंध बाल विकास और जन्म दोषों के साथ-साथ यौन भेदभाव के बचपन के विकारों से जुड़ी आनुवंशिक और अन्य समस्याओं के लिए उपयोग की जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं पर लागू नहीं होगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत एजेंसियों के चिकित्सा आयुक्त ऐसे ऑपरेशनों पर निर्णय लेंगे।

रूस में वैवाहिक जीवन में किसी भी साथी द्वारा लिंग परिवर्तन कराने पर कानूनी तौर पर तलाक का आधार माना जाता है। इसके अलावा लिंग परिवर्तन कराने वाले माता-पिता की तरफ बच्चे की देखभाल नहीं कर सकते हैं। नये कानून का उद्देश्य रूसी समाज के संवैधानिक नैतिक सिद्धांतों और पारिवारिक मूल्यों को बनाये रखने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,977