Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पूर्वोत्तर चीन : जिम की छत गिरने से मरनेवालों की संख्या हुई 10

पूर्वोत्तर चीन : जिम की छत गिरने से मरनेवालों की संख्या हुई 10
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के किकिहार शहर में रविवार को एक स्कूल व्यायामशाला की छत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। राहत एवं बचावकर्मियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे तक बचावकर्मियों ने मलबे से 14 लोगों को बाहर निकाला था। हताहतों में से चार की मौके पर ही मौत की पुष्टि की गयी और छह अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गयी। शेष चार लोगों की बिना किसी जानलेवा चोट के जांच की गयी है।

जब दुर्घटना हुई तब लोंग्शा जिले के क्यूकिहार के नंबर 34 मिडिल स्कूल में लगभग 1,200 वर्ग मीटर में फैले व्यायामशाला में 19 लोग थे। नगर निगम खोज एवं बचाव मुख्यालय ने कहा कि चार लोग खुद ही भाग निकले और 15 लोग फंस गये।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि निर्माण श्रमिकों ने व्यायामशाला के निकट एक शिक्षण भवन के निर्माण के दौरान व्यायामशाला की छत पर अवैध रूप से पर्लाइट रखा था। शुरुआती जांच में पाया गया कि बरसात के कारण यह पर्लाइट भारी हो गया जिससे छत भरभरा कर गिर पड़ी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,977