एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के क्रिकेट परिचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने गुरुवार को कहा कि एशिया कप 2023 में अत्यधिक यातायात उनके खिलाड़ियों को प्रभावित करेगा।
उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप के लिये टीम को पाकिस्तान भेजने से मना किया था, जिसके कारण यह टूर्नामेंट हाइब्रिड प्रारूप में हो रहा है।
इस प्रारूप के तहत, पाकिस्तान चार मैचों की मेज़बानी करेगा, जबकि भारत के मैचों सहित अन्य नौ मुकाबले श्रीलंका में खेले जायेंगे।