Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

पाकिस्तान : मानसून दौर में 101 की मौत, 180 घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पाकिस्तान : मानसून दौर में 101 की मौत, 180 घायल
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान में 25 जून से शुरू हुए चालू मानसून सीजन के दौरान अब तक लगभग 101 लोगों की मौत हो गयी और 180 अन्य घायल हो गये। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह जानकारी दी। 

एनडीएमए ने गुरुवार को कहा कि देश का पूर्वी पंजाब प्रांत बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां 57 लोगों की मौत हो गयी और 118 घायल हो गये। साथ ही प्रांतीय राजधानी लाहौर सहित पूरे प्रांत में हुई भारी बारिश में 53 घर भी नष्ट हो गये। 

कार्यवाहक पंजाब के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने लाहौर की बारिश को "रिकॉर्ड-तोड़" कहा यह शहर में बाढ़ का कारण बनी, कई इलाकों में पानी भर गया और सड़क यातायात घंटों तक बाधित रहा।

प्रांत के रावलपिंडी शहर में भी बुधवार को 12 घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप नदियों और नालों में जल स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया और स्थानीय नगरपालिका प्राधिकरण को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने में मदद के लिए सेना बुलानी पड़ी। 

शहर में भारी बारिश के कारण बुधवार को एक निर्माणाधीन पुल की दीवार अस्थायी तंबू में रह रहे मजदूरों पर गिर गयी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी। जिला प्रशासन के प्रवक्ता के अनुसार, वर्षा मापक केंद्रों ने शहर के कई इलाकों में 200 मिमी तक बारिश दर्ज की, जिससे शहरी बाढ़ और छत गिरने की घटनाएं हुईं। 

एनडीएमए ने कहा कि देश के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से जुड़ी अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल 25 लोगों की मौत हो गयी और 41 अन्य घायल हो गये।

विज्ञापन