Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

खेल-खेल में तीन साल के बच्चे ने बहन को मार दी गोली

खेल-खेल में तीन साल के बच्चे ने बहन को मार दी गोली
विज्ञापन
  • कैलिफोर्निया : तीन साल के बच्चे ने एक साल की बहन को मार दी गोली, मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमरीका में शूटिंग के मामले कोई नई बात नहीं है। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। पर इस बार की घटना चौंका देने वाली है। इसकी वजह है गोली चलाने वाले और जिसके लगी है, दोनों की उम्र। अमरीका में गन वॉयलेंस कितनी गंभीर समस्या है इस बात से पूरी दुनिया वाकिफ है। 

अमरीका में गन वॉयलेंस की समस्या नई नहीं, बल्कि काफी पुरानी है। आये दिन ही अमरीका में गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। गन वॉयलेंस की वजह से हर साल अमरीका में कई लोगों की जान जाती हैं। 

अमरीका में गन वॉयलेंस से न तो पब्लिक प्लेस सुरक्षित हैं, न ही प्राइवेट प्लेस। हाल ही में अमरीका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। पर यह मामला काफी हैरान कर देने वाला है। इसकी वजह है गोली चलाने वाले और जिसके गोली लगी है, दोनों की उम्र। 

तीन साल के बच्चे ने ले ली बहन की जान 

हाल ही में अमरीका के कैलिफोर्निया में एक 3 साल के बच्चे ने अपनी 1 साल की बहन को गोली मार दी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। 3 साल की उम्र ऐसी होती है जिसमें बच्चे खेलते-कूदते हैं, उस उम्र में एक भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। यह घटना सैन डिएगो काउंटी के फॉलब्रूक की है। 

गलती से ले ली बहन की जान 

लोकल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हीं एक कॉल आया, जो 3 साल के बच्चे ने ही किया था। जब पुलिस फायर प्रोटेक्शन टीम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची, तो वहां पर उन्होंने बच्चे के हाथ में बंदूक पायी और पास में ही उसकी बहन, जिसे सिर में गोली लगी थी और खून बह रहा था, दर्द से तड़प रही थी। 

मौके पर पहुंचकर पता चला कि बच्चे को अपने घर में एक हैंडगन मिली और उसने गलती से अपनी बहन को गोली मार दी। फायर प्रोटेक्शन टीम बच्ची को जल्दी से अस्पताल ले गये, पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

लोकल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि बच्चे के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी 

गन वॉयलेंस अमरीका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमरीका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमरीका में गन खरीद सकता है और वहां गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। 

ऐसे में अमरीका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,977