Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

दक्षिणी मेक्सिको : खाई में बस गिरने से 27 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दक्षिणी मेक्सिको : खाई में बस गिरने से 27 की मौत
विज्ञापन
  • सड़क से फिसलकर 75 फुट गहरी खाई में गिरी थी बस, मृतकों में डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दक्षिणी मेक्सिको में यात्री बस के सड़क से फिसलकर 75 फुट गहरी खाई में गिरने से कम से कम 27 यात्रियों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह हादसा बुधवार को दक्षिणी राज्य ओक्साका के मिक्सटेका में हुआ। 

गृह मंत्री जेसस रोमेरो ने बताया कि दुर्घटना में 27 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि हादसे में करीब 20 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। 

रोमेरो ने बताया कि आशंका है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन खाई में जा गिरा। रोमेरा ने एक स्थानीय टेलीविजन से कहा- ऐसा प्रतीत होता है कि चालक के कम प्रशिक्षित होने और थकान के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन