Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

पाकिस्तान : एएनएफ के हाथों पांच तस्कर गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पाकिस्तान : एएनएफ के हाथों पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) ने बुधवार को देश के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में पांच संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। 

एएनएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि एएनएफ ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान इन तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 18 किलोग्राम नशीला पदार्थ भी जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्कर बलूचिस्तान और पूर्वी पंजाब प्रांत से हैं। 

प्रवक्ता ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और देश में इनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। एएनएफ ने हाल ही में नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए देश भर में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन