Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

अमेरिका में स्कूल खुलते ही बेकाबू हुआ कोरोना, हफ्ते में 1.41 लाख बच्चे बने शिकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अमेरिका में स्कूल खुलते ही बेकाबू हुआ कोरोना, हफ्ते में 1.41 लाख बच्चे बने शिकार
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में एक बार फिर कोरोना बेकाबू हो चुका है। कोरोना वायरस अब यहां तेजी से बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्ताह 11 से 18 नवंबर के बीच 1,41,905 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायरस का यह रूप दुनिया के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों में संक्रमण की गति में बीते दो सप्ताह की तुलना में 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार अक्तूबर में 5 से 11 वर्ष के 8300 बच्चे संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें से 172 ने दम तोड़ दिया। CDC ने कहा है कि महामारी की तेज गति के बीच 2300 स्कूलों को बंद किया गया, जिससे 12 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। अब स्कूल खुलने के साथ ही संक्रमण बेकाबू होने लगा है, जो आने वाले समय के लिए चेतावनी है।
विज्ञापन