Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 534
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक डराने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है। नेशनल इंस्टीट्यूट फार कम्युनिकेबल डिजीज ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। बताया गया कि वैज्ञानिक इस नए कोरोना स्वरूप के संभावित प्रभावों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। जीनोमिक सीक्वेंसिंग के बाद पता चला है कि वैरिएंट बी 1.1.529 के अब तक 22 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले श्रीलंका में 19 नवंबर को कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का एक नया उप-वंश का पता चला था। इसका वैज्ञानिक नाम बी 1.617.1 एवाई 104 रखा गया था और यह इस द्विपीय देश में पैदा होने वाला कोरोना वायरस का तीसरा म्यूटेशन था। दरअसल, अब तक कोरोना का डेल्टा वैरिएंट बेहद संक्रामक साबित हुआ है और इस साल की शुरूआत और मध्य में पूरी दुनिया में तेजी से इस बीमारी के मामले बढ़ने की वजह बना था।
विज्ञापन