Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

इमरान के घर में 40 आतंकियों के छिपे होने का दावा कर रही पाक सेना

इमरान के घर में 40 आतंकियों के छिपे होने का दावा कर रही पाक सेना
विज्ञापन
  • पुलिस ने की घेराबंदी, पीटीआइ को 24 घंटे का अल्टीमेटम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री के लाहौर स्थित जमान पार्क आवास को पुलिस ने घेर लिया है। साथ ही पंजाब की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को आवास में  छिपे 40 आतंकवादियों को पुलिस को सौंप दे।

पुलिस का दावा है कि इमरान खान के घर में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने लाहौर में कहा कि पीटीआई को इन आतंकवादियों को सौंप देना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो कानून अपना काम करेगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी थी। 

सरकार को इसे लेकर कई विश्वसनीय खुफिया रिपोर्ट्स मिली थी। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट बहुत ही खतरनाक है। खुलासा करते हुए आमिर मीर ने कहा कि एजेंसियां जियो-फेंसिंग के जरिए इमरान खान के आवास में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि की थी।  इस दौरान उन्होंने इमरान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीटीआई प्रमुख एक साल से अधिक समय से सेना को निशाना बना रहे हैं। 

पीटीआई के शीर्ष नेतृत्व ने इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले हमले की योजना बनायी थी। इसका भी हमें पता चला है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद नौ मई को लाहौर में सैन्य प्रतिष्ठानों पर किये गये हमले एक निर्धारित योजना के तहत किये गये थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,610