Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

कोई महिला होगी ट्विटर की नयी सीईओ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोई महिला होगी ट्विटर की नयी सीईओ
विज्ञापन

एलन मस्क ने किया ट्विटर छोड़ने का एलान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एलन मस्क ट्विटर के सीईओ बनने के बाद अपने फैसले से सब्सक्राइबर को चौंकाते रहे हैं। आज एक बार फिर उन्होंने बड़ी घोषणा की है। एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अब सीईओ के रूप में काम नहीं करने का निर्णय लिया है। 

चर्चा है कि एलन मस्क दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे जिससे इसके निवेशक काफी चिंतित थे। ट्विटर के सीईओ बनने के बाद एलन मस्क इसके लिए अधिक व्यस्त रहने लगे थे। इससे आॅटो कंपनी पर अधिक ध्यान नहीं दे पा रहे थे।

मस्क ने शुक्रवार को एक ट्वीट शेयर किया और कहा कि यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैंने ट्विटर के लिए एक नया सीईओ नियुक्त किया है। वह 6 सप्ताह में काम शुरू करेंगी। उन्होंने एक महिला को यह पद देने के निर्णय लिया है। 

हालांकि, उस महिला के नाम को उजागर नहीं किया है। वहीं, मस्क कार्यकारी अध्यक्ष और सीटीओ के रूप में काम काज देखेंगे। मस्क ने घोषणा की कि वह निकट भविष्य में उत्पादों, सॉफ्टवेयर और आईटी संचालन और प्रशासन (सिसोप्स) की देखरेख करेंगे। 

इसके बाद यह खबर आयी कि सत्यापित उपयोगकर्ताओं को एंक्रीप्टेड मैसेजिंग सेवा तक जल्दी पहुंच बनाने की अनुमति मिली। अपडेट वर्तमान में केवल सत्यापित उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

इससे पहले बिजनेस टाइकून ने घोषणा की थी कि उपयोगकर्ता इमोजीस के साथ थ्रेड में किसी भी संदेश को सीधे संदेश का जवाब दे सकते हैं। साथ ही ट्विटर पर आने वाले दिनों में वॉयस और वीडियो चैट शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन