Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूस : राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ शुरू हो सकता है सैन्य विद्रोह

रूस : राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ शुरू हो सकता है सैन्य विद्रोह
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस के कमांडर इगोर गिरकिन ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ वैगनर ग्रुप सैन्य विद्रोह कर सकता है। उल्लेखनीय है कि वैगनर ग्रुप प्राइवेट आर्मी का संचालन करता है। इसके प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन हैं। येवेगेनी प्रिगोझिन कभी पुतिन के करीबी रहे हैं। वैगनर ग्रुप की आर्मी यूक्रेन के बाखमुत में तैनात है। येवेगेनी का आरोप है कि व्लादिमीर पुतिन उनके सैनिकों की कोई मदद नहीं कर रहे। इसलिए वह अपने सैनिकों को यूक्रेन के मोर्चे से हटा सकते हैं। रूसी कमांडर इगोर गिरकिन का कहना है कि अगर शीर्ष नेतृत्व से बात किये बिना येवेगेनी अपने सैनिकों को मोर्चे से हटाते हैं तो इसे सैन्य विद्रोह ही माना जायेगा। रूस के कमांडर इगोर ने कहा कि अगर प्रिगोझिन अपने सैनिकों को हटाते हैं तो यह रूस के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। सनद रहे वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन रूस के कट्टरपंथियों में काफी लोकप्रिय हैं। वह शक्तिशाली नेता के रूप में उभर रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,762