Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

पाकिस्तान : थाने के अंदर विस्फोट से 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 45 से ज्यादा घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पाकिस्तान : थाने के अंदर विस्फोट से  23 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 45 से ज्यादा घायल
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में आतंकवादरोधी विभाग के थाने में हुए दो विस्फोटों में 23 सुरक्षाकर्मी मारे गये हैं। घटना में 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक स्वात जिले के कबाल स्थित आतंकवादरोधी विभाग के पुलिस थाने में आत्मघाती आतंकी हमला हुआ। थाने के अंदर दो धमाके हुए, जिस कारण थाने की छत उड़ गयी और इमारत का एक हिस्सा तो गिर कर समतल सा हो गया। इसी परिसर में कबाल सिटी पुलिस स्टेशन और एक रिजर्व पुलिस बल का मुख्यालय भी है। घटना में 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी। 45 से ज्यादा लोग घायल हो गये, जिनमें कई गंभीर हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को लक्की मरवत जिले में एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था। इस अभियान में तीन आतंकवादी और एक पुलिस अधिकारी मारे गये थे। इसके कुछ घंटों बाद यह विस्फोट हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अताउल्लाह खान ने कहा कि आतंकवाद रोधी पुलिस भवन का एक हिस्सा ढह गया और बचाव कर्मियों ने शवों और घायलों को निकाला। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की निंदा की और मृतकों के प्रति शोक जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन