- डब्ल्यूएचओ का आंकड़ा देख कई देश चिंतित
एबीएन सेंट्रल डेस्क। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने सूडान युद्ध पर बात करते हुए बताया कि- सूडान में इस समय चल रहे संघर्ष में 413 लोग मारे जा चुके हैं। जबकि, यूनाइटेड स्टेट्स की बच्चों की एजेंसी ने बताया की इस ससंघर्ष की सबसे ज्यादा कीमत छोटे बच्चे चुका रहे हैं, इस युद्ध में कथित तौर पर कम से कम नौ बच्चे मारे गये हैं जबकि, युद्ध की वजह से 50 से अधिक बच्चे बुरी तरह से घायल हो गये हैं। इस बात का खुलासा तुर्की के समाचार एजेंसी अनादोलू ने किया।
डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने यूनाइटेड स्टेट्स की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि- सूडान में सरकार के आंकड़ों के मुताबिक संघर्ष में 413 लोगों की मौत हुई है जबकि, 3,551 लोग घायल हो गये हैं। यह लड़ाई देश की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच चल रही झड़प का ही हिस्सा है। हैरिस ने आगे बताते हुए कहा कि- 15 अप्रैल से लेकर अबतक यहां की हेल्थ फैसिलिटी पर 11 वेरिफाइड हमले हो चुके हैं।
प्रवक्ता हैरिस ने आगे बताया कि सूडान स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार काम बंद करने वाली हेल्थ फैसिलिटी की कुल संख्या 20 है। जबकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बंद होने की जोखिम वाली हेल्थ फैसिलिटी की संख्या 12 हो गयी है।
डब्ल्यूएचओ प्रवक्ता हैरिस ने आगे अपने बयान में कहा कि- तो इसका मतलब यह है कि वे सभी लोग जिन्हें देखभाल की जरुरत है और यह न केवल वे लोग हैं जो इस भयानक लड़ाई में घायल हुए हैं, बल्कि यह कि वे लोग जिन्हें पहले इलाज की जरुरत थी और इनका इलाज जारी है।