Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

इंडोनेशिया में 6.1 की तीव्रता के भूकंप के झटके से हिली धरती

इंडोनेशिया में 6.1 की तीव्रता के भूकंप के झटके से हिली धरती
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (यूएमएससी) के अधिकारियों के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप से धरती हिला। तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर पहले वाले की तीव्रता 6.1 रही। इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।

पहला भूकंप 43 किमी की गहराई पर जबकि, दूसरा 40 किमी की गहराई पर था। भूकंप के कारण अभी तक किसी तरह के जन-धन की हानि की सूचना नहीं है। सनद रहे गुजरे बुधवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,061