Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 59
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

चुनाव में फिर किस्मत आजमायेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चुनाव में फिर किस्मत आजमायेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली चुनावी दौड़ में शामिल होंगे। आयरलैंड का तीन दिन का आधिकारिक दौरा पूरा कर शुक्रवार रात अमेरिका रवाना होने से कुछ देर पहले यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपना इरादा साफ किया।

बाइडन ने कहा उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। जल्द ही वह इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने आयरिश समकक्ष माइकल डी हिगिंस और आयरिश प्रधानमंत्री लियो वराडकर से मुलाकात की।

विज्ञापन