Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

अपने हवाई क्षेत्र को इराक के सुलेमानियाह हवाईअड्डे से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए तुर्की ने किया बंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अपने हवाई क्षेत्र को इराक के सुलेमानियाह हवाईअड्डे से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए तुर्की ने किया बंद
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्की ने क्षेत्र में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) की गतिविधियों के कारण अपने हवाई क्षेत्र को तीन महीने तक इराक के सुलेमानियाह हवाईअड्डे से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए बंद कर दिया है।

तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तंजू बिलगिक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि तुर्की के हवाई क्षेत्र को तीन महीने तक इराक के सुलेमानियाह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आगमन और वहां से प्रस्थान करने वाले विमानों के लिए बंद कर दिया गया है।

बिलगिक ने कहा कि यह निर्णय इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के पूर्व में सुलेमानियाह में पीकेके की गतिविधियों में तेजी और हवाई अड्डे में आतंकवादी संगठन द्वारा घुसपैठ और इसके कारण उड़ान सुरक्षा को खतरे में डालने के कारण लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंध शुरू में तीन जुलाई तक वैध रहेगा और घटनाक्रमों का फिर से बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद ही इसे हटाने पर विचार किया जायेगा।गौरतलब है कि तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध पीकेके तीन दशकों से अधिक समय से तुर्की सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है। समूह उत्तरी इराक में कंदील पर्वत का अपने मुख्यालय के रूप में उपयोग करता है।

विज्ञापन