Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 213
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

इक्वाडोर : भूकंप के तेज झटके से अब तक 14 लोगों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इक्वाडोर : भूकंप के तेज झटके से अब तक 14 लोगों की मौत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिमी इक्वाडोर में 6.5 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति की प्रेस सेवा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा- 14 मृत, 381 घायल। इससे पहले इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुयलेरमो लासो ने कहा कि भूकंप से मरने वालों की संख्या 12 है, जिसमें एल ओरो प्रांत में 11 और अज़ुए प्रांत में एक मौत दर्ज की गयी है। 

शनिवार को रिक्टर स्केल पर 6.5 तीव्रता वाले के भूकंप के झटकों ने पश्चिमी इक्वाडोर को हिला कर रखा और उत्तरी पेरू में नुकसान हुआ है। आरपीपी (रेडियो प्रोग्रामस डेल पेरू) ने कहा कि शनिवार को इक्वाडोर की सीमा से लगे टुंबेस विभाग में छत गिरने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गयी।

विज्ञापन