Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 53
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

इमरान समर्थकों के अड़ंगे से बेरंग लौटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इमरान समर्थकों के अड़ंगे से बेरंग लौटी पुलिस
विज्ञापन
  • इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, समर्थकों ने लगाया अड़ंगा, लंबे आॅपरेशन के बाद भी खाली हाथ 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में गिरफ्तार हो सकते हैं। लाहौर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष (पीटीआई) इमरान के आवास के बाहर बख्तरबंद पुलिस वाहन पहुंचे थे। इस बीच इस्लामाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से वहां पहुंची है।  

इमरान खान के समर्थक मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में उनकी गिरफ्तारी को विफल करने के लिए उनके आवास के बाहर पुलिस से भिड़ गए। झड़प में उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। साथ ही देश भर के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। 

इमरान खान के लाहौर स्थित जमन पार्क आवास के बाहर लंबे पुलिस आॅपरेशन के बावजूद पीटीआई कार्यकर्ताओं के कड़े प्रतिरोध के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हिंसक झड़पों में पीटीआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों को चोटें आयी। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने पीटीआई के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता आंसू गैस के गोले का सामना कर रहे हैं। जमन पार्क जंग का मैदान बन गया है। लाहौर पुलिस प्रमुख बिलाल सादिक कामयान ने कहा कि लाहौर पुलिस खान की गिरफ्तारी में इस्लामाबाद पुलिस की मदद कर रही है।

विज्ञापन